Video: कांग्रेस प्रत्याशी के भाइयों पर FIR दर्ज, ये है मामला

12/8/2018 1:11:11 PM

अशोकनगर: चुनाव अभियान के दौरान हुई मार पीट के चलते मुंगावली के सेहराई थाना की पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक ब्रजेन्द्र सिंह के भाईयों पर हुई एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ निर्दलिय प्रत्याशी मलखान सिंह नायक के अभिकर्ता ने मामला दर्ज कराया था।


थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दो दिन पहले राजकुमार सिंह यादव पार्टी के एजेंट बनाने के लिए देवरची गांव जा रहे था। ब्रजेन्द्र के भाईयों ने रास्ते मे कनेरा मोड़ पर रोककर उनसे मारपीट की थी। जिसके बाद उन्होंने सेहराई थाने में शिकायत लिखवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद 5 नामजद सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR