84 उपद्रवियों पर FIR, 50 के घर-दुकानों पर चला बुलडोजर! भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 3 कर्मचारी बर्खास्त, राम जलूस पथराव पर बड़ी कार्रवाई

4/11/2022 4:51:07 PM

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन शहर में दंगा करने वाले 50 उपद्रवियों के मकान और दुकानों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने उपद्रवियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर धराशायी करने कर दिया और 84 के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया में भ्रामक खबर फैलाने वाले 3 कर्मचारियों को बर्ख़ास्त कर एक को निलंबित किया है।



खरगोन शहर में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी करने वाले दंगाइयों के खिलाफ शासन के आदेश पर पुलिस और जिला प्रशासन ने की ठोस  बड़ी कार्यवाही, दंगाइयों के 50 मकानों को धराशायी करने की कार्यवाही। छोटी मोहन टाकीज, खसखसवाड़ी सहित भारी पुलिस बल तैनात, कमिश्नर ओर आईजी की मौजूदगी में कार्यवाही जारी। कमिश्नर पवन शर्मा का कहना है 84 लोगों को गिफ्तार किया गया हैं। किसीभी हालात दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी सीएम की मंशा है। इसके पश्चात कार्यवाही की  जा रही है।



दंगाइयों के एक्रोचमेंट और अवैध निर्माण तोड़ेजा रहे है। जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई इनसे की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने पर 3 कर्मचारियों को बर्ख़ास्त किया है, और एक को निलंबित किया गया है। इस मामले में सरकार की जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। इसके तहत 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। आईजी राकेश गुप्ता का कहना है हमारा लगातार बल लगा हुआ है और हमारे द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। लगातार उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें कमी पेशी नहीं देखी जाएगी। शहर में शांति का वातावरण निर्मित करना है, इसके लिए कार्रवाई जारी है।



कांग्रेस कमेटी करवाएगी मामले की जांच...
खरगोन मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पांच लोगों की समिति का गठन किया है। समिति मौक़े पर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

meena

This news is Content Writer meena