सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत, देवेश चौरसिया और सपन जैन पर FIR, विवेक तन्खा ने की CBI जांच की मांग

5/11/2021 12:59:04 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, देवेश चौरसिया और सपन जैन पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, देवेश चौरसिया और सपन जैन और अन्य पर प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों पर पुलिस ने 274, 275, 308,420, 120 ए, 53 आपदा प्रबंधन का प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मध्यमवर्गीय लोगो को लगाता था नकली इंजेक्शन
सिटी हॉस्पिटल का संचालक एवं विश्व हिंदू परिषद का नगर अध्यक्ष है सरबजीत सिंह मोखा पुलिस से बचने के लिए खुद को पहले हार्टअटैक आने की अफवाह उड़ाता है तो बाद में कोरोनावायरस की कहानी बना लेता है फिलहाल पुलिस कई ठिकानों पर छापामार कार्यवाही कर चुकी है लेकिन उसका कोई भी पता नहीं लगा है ना उसके साथी अभी गिरफ्त में आए हैं। इस सिटी अस्पताल के बारे में हमने जब पता लगाया तो पता चला कि सिटी अस्पताल में 500 इंजेक्शन आए थे जो कि नकली थे और यह मध्यवर्गीय परिवार को लगाए गए हैं और अ इंजेक्शन जो मिले थे वह वीआईपी लोगों के लिए रखे गए थे। यानी कि जो जो जितना पैसा देता था उसके अनुरूप ही असली और नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन लगाए जाते थे फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर जांच में जुटी हुई है तो लोगों की मांग उठी है कि 1 महीने में कितने मरीज यहां पर भर्ती हुए और कितने को कितने इंजेक्शन लगाए गए इसकी भी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही अस्पताल को पूरी तरह से सील कर देना चाहिए क्योंकि अब भरोसा इस पर लोगों का नहीं रहा।



विवेक तंखा ने की सीबीआई जांच की मांग 
जिस तरह से पूरा मामला खुलकर सामने आया है उसको लेकर राजसभा सांसद विवेक तंखा मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बड़े मामले का पूरी तरह से खुलासा सीबीआई जांच में ही हो सकता है लिहाजा इसकी सीबीआई जांच सरकार को करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलनी चाहिए यह मानवता के दुश्मन हैं।



यह है मामला
गुजरात के मोरबी शहर से पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का पदार्फाश किया था। गुजरात क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात जबलपुर पहुंची और अधारताल पुलिस की मदद से आशानगर अधारताल निवासी सपन उर्फ सोनू जैन को गिरफ्तार ले गई थी। सोनी भगवती फर्म का संचालक है और उसके चाचा की अधारताल में और परिवार की एक दुकान मालवीय चौक में है। गुजरात पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 90 लाख रुपए और 3370 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त किए हैं।

meena

This news is Content Writer meena