कांग्रेस विधायक और उनके बेटे समेत चार पर FIR, TV डिबेट दौरान भाजपा नेता से मारपीट के आरोप

4/17/2023 4:41:30 PM

अशोकनगर(मोहन कुशवाह): चंदेरी में टीवी डिबेट के दौरान भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में चंदेरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस विधायक एवं उनके पुत्र सहित चार लोगों पर एफ आई आर दर्ज  की है। दरअसल, चंदेरी में रविवार को एक न्यूज चैनल का डिबेट शो चल रहा था। जिसमें एक तरफ चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान डग्गी राजा और उनके बेटे विजय प्रताप सिंह चौहान समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता बैठे थे,

दरअसल, रविवार को चंदेरी में एक टीवी डिबेट का कार्यक्रम था जिसमें कांग्रेस के चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान सहित उनके बेटे विजय प्रताप सिंह चौहान व समर्थक शामिल हुए थे जबकि दूसरी ओर भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह यादव और भाजपा के कार्यकर्ता बैठे हुए थे। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह यादव द्वारा कांग्रेस विधायक को गुंडा कहा। बस इसी बात पर विधायक भड़क गए और मारपीट करने पर उतारू हो गए जिसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई और भाजपा नेता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर चंदेरी थाने में कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान एवं उनके पुत्र मनु राजा समेत चार कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।

meena

This news is Content Writer meena