ADG की प्रताड़ना से परेशान फायर आरक्षक, पत्नी संग महिलाओं ने मंत्री से की मुलाकात

12/21/2019 12:54:49 PM

भोपाल: भोपाल में एडीजी की ज्यादती से तंग आकर फायर पुलिस स्टेशन में पदस्थ कर्मियों की पत्नियां जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा से मिलने पहुंची। आरक्षक की पत्नी आरती दुबे ने बताया कि एडीजी शैलेंद्र सिंह ने उनके पति को अपने बंगले c2/8 पर ड्यूटी में लगा रखा है। वहां वह उनसे झाड़ू और अन्य घरेलू कामकाज करवाते हैं। जिस कारण उनके पति अक्सर परेशान रहते हैं और वह बीते चार पांच दिन से खाना भी नहीं खा पा रहे हैं।



महिला का आरोप है कि बंगले की ड्यूटी से इनकार करने पर एडीजी पति को सस्पेंड करने की धमकी देते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि एडीजी की ज्यादती के शिकार उनके पति ने एक बार तो आत्महात्या करने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि हम मंत्री पीसी शर्मा से इस मामले की शिकायत करने आए हैं। अगर एडीजी के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।

meena

This news is Edited By meena