पानी की पाइपलाइन बिछाते वक्त हुआ बड़ा हादसा, लगी भीषण आग
1/29/2021 6:30:47 PM
भिंड (योगेंद्र भदौरिया): शहर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां टाटा कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन में भीषण आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर के समय पेश आई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटना शुरू हो गई, जिसने भी ये भयानक मंजर देखा सब सहम गए। आग की लपटें और धुंआ आसमान छू रहे थे। लोगों ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से घटनास्थल का रूख किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।