लकड़ी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

1/27/2021 3:27:58 PM

सागर (देवेंद्र कश्यप): मोतीनगर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे लकड़ी के भंडार में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अचानक धूंआ उठने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। वहीं, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।बताया जा रहा है कि अगर आग बुझाने में जरा सी भी देरी हो जाती तो साथ में सटे लकड़ी के बड़े भंडार में आग लग जाती, जिससे करोड़ों का नुकसान हो सकता था।  

करीब 50 लाख का नुकसान

टाल मालिक सत्यनाम सिंह ने बताया कि उन्हें 40 से 50 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, अग्निकांड के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया की आग भीषण थी। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari