घर में बनाया जा रहा था पटाखा, ब्लास्ट हुआ, 3 की मौत 5 गंभीर रूप से घायल

10/25/2019 12:49:46 PM

डबरा (भरत रावत): मध्यप्रदेश के डबरा में घर की चारदीवारी के अंदर गैरकानूनी तरीके से बनाए जा रहे पटाखा सामग्री में आग लगने से बड़ा विस्फोट हुआ है। जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकी 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।



दरअसल भितरवार अनुभाग के थाना चीनोर के अंतर्गत आने वाले नॉन की सराय गांव में रहने वाले नबी खान अपने घर में गैर कानूनी तरीके से पटाखा बनाने का कारोबार संचालित कर रहे थे, इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते रात करीब 10.30 बजे विस्फोटक पदार्थों में आग लग गई। जिस कारण से  ब्लास्ट हो गया और घर पूरी तरह से तहस-नहस हो कर जमींदोज हो गया। जिसमें काम कर रहे परिवार के 8 लोगों में से 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ग्वालियर भेजा गया। मरने वालों में नबी खान, उनकी बेटी रजिया और उनका साढू भाई अरबीन खान शामिल हैं। इस ब्लास्ट के चलते घर में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।  सूचना मिलने पर रात में ही तत्काल घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी एवं जिला एसपी नवनीत भसीन ने मौके का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को बारीकी से जांच करने के लिए निर्देश दिए।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar