निगमकर्मी के घर पर गोली चलने से मचा हड़कंप

3/30/2021 12:10:23 PM

इंदौर(सचिन बहरानी) : मध्यप्रदेश के इंदौर में गोली चलने की घटना सामने आई है। बता दें कि यह घटना रात 2 बजे एरोड्रम थाना क्षेत्र छोटा बांगड़दा रोड स्थित सृष्टि पैलेस की है। जहां अज्ञात बदमाशों ने निगमकर्मी के घर पर गोली चला दी। जोकि उसके घर की दूसरी मंजिल की खिड़की पर लगी। जिसके बाद यह बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद जितेंद्र चौहान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत सीएसपी जयन्त राठौर मौके पर पंहुचे।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र चौहान एक जानलेवा हमले के मामले में गवाह है जिसे गवाही नहीं देने के लिए पिछले दिनों धमकी भी मिली थी। इस वारदात को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

kirti

This news is Content Writer kirti