जमीनी विवाद के चलते हुई फायरिंग, बदमाशों ने चलाई 30 से अधिक गोलियां

11/5/2018 7:33:19 PM

ग्वालियर: गोला का मंदिर की नारायण बिहार कॉलोनी से बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। यहां सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने का विरोध करने से हगांमा हो गया।

जानकारी के अनुसार यहां पहुंचे करीब 50 बदमाशों ने 30 मिनट तक फायरिंग की। इस दौरान 30 से अधिक गोलियां चलाई गई।

हालांकि ज्यादातर गोलियां दीवारों पर लगी हैं और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां दागी गई थी।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR