VIDEO: नियमों को पलीता लगाते BJP नेता, धारा 144 के बावजूद की हर्ष फायरिंग
9/9/2018 4:33:21 PM
भोपाल: एक तरफ प्रदेश में धारा 144 लागू है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता कानून हाथ में लेकर इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला बैरागढ़ से सामने आया है। जहां एक बर्थडे पार्टी में भाजपाइयों ने जमकर फायरिंग की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
दरअसल बैरागढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल राजपूत के जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। इस दौरान यहां भाजपा के कई नेता मौजूद थे। लेकिन, जन्मदिन के जश्न में कानून को ताक पर रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राहुल राजपूत और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन दूबे मकर फायरिंग की।