बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

3/9/2021 7:35:17 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ऐसा ही कुछ मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां पेट्रोल भरवाने गए लोगों और पंप कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हवाई फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के महेश गार्ड लाइन का है। यहां पेट्रोल पंप पर दो युवक एक युवती के साथ पेट्रोल भरवाने गए थे, लेकिन पेट्रोल पंप बंद हो चुका था।

इसके बावजूद भी कर्मचारियों पर पेट्रोल गाड़ी में भरने के लिए दबाव बना रहे थे। जब पेट्रोल कर्मचारियों ने मना किया तो विवाद कर मारपीट करने लगे तभी एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायर करना शुरू कर दिया।

घबराए कर्मचारी गोलियों की आवाज सुन भागने लगे। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

shahil sharma

This news is Content Writer shahil sharma