Video: शिवराज सिंह ने किया बहुमत हासिल, विधानसभा में नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक

3/24/2020 1:59:04 PM

भोपाल(इजहार हसन खान)शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही विधानसभा सत्र भी शुरू हो गया है। आज सुबह शुरु हुए सत्र के पहले ही दिन बीजेपी की यह नई सरकार सदन में विश्वास मत पेश किया औऱ  शिवराज का विश्वास मत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। सदन में उपस्थित 100 प्रतिशत विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को समर्थन दिया इनमें सपा व बसपा निर्दलीय विधायक भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ है। वहीं फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं पहुंचा। शिवराज सिंह के प्रस्ताव पेश करने से पहले स्पीकर एनपी प्रजापति ने इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में सदन में विधायकों की संख्या 206 है। बहुमत। साबित करने के लिए भाजपा को 104 वोटाें की जरूरत थी, जबकि उसके पास 107 विधायक हैं। 


 

स्पीकर एनपी प्रजापति ने इस्तीफा डिप्टी स्पीकर हिना कांवरे को सौंपा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, विधानसभा का यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। इस बीच 25 मार्च को गुड़ी पड़वा का अवकाश रहेगा। 26 मार्च को सरकार लेखानुदान पेश करेगी। इसी दौरान नए स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है। 27 मार्च को लेखानुदान प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया जाएगा। 

विधानसभा की मौजूदा स्थिति
विधानसभा में 230 सीटें हैं। 2 विधायकों के निधन के बाद 2 सीटें पहले से खाली हैं। सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक बागी हो गए थे। इनमें 6 मंत्री भी थे। पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति इन सभी के इस्तीफे मंजूर कर चुके थे। इस तरह कुल 24 सीटें खाली हैं। इन पर 6 महीने में चुनाव होने हैं। भाजपा के 107 विधायक हैं। 

meena

This news is Edited By meena