धार में कोरोना से पहली मौत, 14 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ आंकड़ा हुआ 36

4/20/2020 2:01:24 PM

धार(गौरव ठाकुर): धार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो में से एक युवक की सोमवार सुबह मौत हो गई। युवक कुक्षी का निवासी था जिसका उपचार इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल मे चल रहा था। इस बात की पुष्टि कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के द्वारा फोन पर की गई है, बनोठ के अनुसार कुक्षी क्षेत्र के निवासी रिषभ की मौत इंदौर में हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजो में यह जिले की पहली मौत है। मोत की जानकारी लगने के बाद कुक्षी का स्थानीय प्रशासन अब सतर्क हो गया है, कुक्षी sdm ने इस मामले में अपने वरिष्ठ अधिकारीयो से चर्चा की है ,साथ ही कंटेन्मेंट एरिया में पुलिस द्वारा भी सख्ती की जा रही है, मृतक के पिता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी, जिनका उपचार धार के ऐसोलेशन वार्ड में चल रहा है। साथ ही मृतक के परिवार के लोगों के सैम्पल भी लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट आना अभी शेष है। इधर कुक्षी के युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद हर कोई कोरोना के संक्रमण को लेकर परेशान नजर आ रहा है 

जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसके साथ ही यहां इनकी संख्या 34 पहुंच गई है। रविवार देर रात गांधीनगर, खदान खुर्द और गांव तिरला के 14 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि ये लोग कोरोना पी़ड़ित मरीजों के संपर्क में आए थे। जिसके बाद इनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। सीएमएचओ डॉ. एसके सरल ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए 509 सैंपल में से 340 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिले से भी सीएचओ यानी कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को ड्यूटी पर लेकर जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।


बताया जा रहा है कि जिले के पहले पॉजिटिव मरीजों की सेहत में सुधार हुआ है। वे दोनों इंदौर में हैं। शुरु में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं धार जिला अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी की सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। आरएमओ संजय जोशी ने बताया कि सेहत में सुधार है जो अच्छी बात है। कुक्षी के मरीज को कलेक्टर के मार्गदर्शन में तुरंत रेफर किया गया था, अब उसकी सहेत में सुधार है।

meena

This news is Edited By meena