मुरैना में कोरोना से पहली मौत, 75 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

5/28/2020 1:28:39 PM

मुरैना(गर्राज शर्मा): मुरैना जिले में कोरोना से पहली मौत होने के बाद हड़कंप मच गया। शहर के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर के मुख्य बाजार सिकरवारी बाजार स्थित घर पर क्वारेंटीन की गईं वृद्ध कमला चांदिल का निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आइसुलेड वार्ड में भर्ती किया गया था। 

आपको बता दे कि मृत महिला पिछले सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला डायबिटिक थी और उसका गाल ब्लेडर का ऑपरेशन हुआ था। इसके बावजूद उसे होमक्वारेंटाइन किया गया था।  जिसके बाद हालत गंभीर होने पर बुधवार रात 10 बजे परिजन अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर देख अस्पताल प्रबंधन ने गुरुवार सुबह उसे ग्वालियर रेफर किया। लेकिन इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 88 हो गई है। 

meena

This news is Edited By meena