पहले पति को कुल्हाड़ी से मारा, फिर किया पुलिस को फोन

6/24/2018 12:56:49 PM

सिवनी: सिवनी के खैरीकला गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की घरेलू विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार मृतक रज्जन लाल और उसकी पत्नी लोंगवती के बीच शादी के बाद अनबन शुरू हो गई थी और काफी झगड़े भी होते थे। विवाद इतना बढ़ गया कि रज्जन ने लोंगवती की पिटाई कर दी। पति की पिटाई के डर से आरोपी महिला अपने पास कुल्हाड़ी लेकर सोई थी। रात करीब 2 बजे महिला ने पति पर कुल्हाड़ी से 10 से 12 वार कर उसकी हत्या कर दी।

रज्जन की हत्या के बाद आरोपी महिला ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। यहीं नहीं वह अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई थी। लेकिन पांव में चोट के कारण वापस घर पहुंची और पुलिस को अपने पति की हत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 5 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला दवारा अपना अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
 

 

suman

This news is suman