ग्वालियर में कांग्रेस की प्रथम महापौर डॉ. शोभा सिकरवार आज लेंगी शपथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत कई नेतागण होंगे शामिल

8/1/2022 12:06:33 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर कांग्रेस की प्रथम महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार आज जीवाजी यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में शपथ लेंगी। महापौर के साथ-साथ 66 वार्डों के पार्षद भी एक साथ शपथ लेंगे। इनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के पार्षद शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री एवं सांसद गणों को निगम की ओर से आमंत्रण पत्र भेजा है।



वहीं दूसरी और मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे क्योंकि ग्वालियर नगर निगम की सत्ता 57 साल बाद कांग्रेस के हाथ लगी है। इसलिए छोटे बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

meena

This news is Content Writer meena