पहले डेंगू से लड़ी जंग, फिर किया सिविल जज की परीक्षा में टॉप

2/6/2019 3:37:05 PM

जबलपुर: मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट की सिविल जज परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें जिले की बेटी ने टॉप करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। टॉपर पूर्वी तिवारी अब न्यायाधीश के रुप में सबको न्याय देगी। नेपियर टाउन की पूर्वी तिवारी ने बताया कि सिविल जज की तैयारी के लिए फोकस करना बहुत जरुरी है।



मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्वी ने सफलता के मूलमंत्र बताते हुए कहा कि मेहनत करने से हर मुकाम हासिल हो जाता है। सिविल जज मेंस एग्जाम 24-25 नवंबर को थी लेकिन 20 नवबंर को ही उन्हें डेंगू हो गया। वे इंदौर से होमटाउन जबलपुर लौट आई। वहां उनका अस्पताल में 3 दिन इलाज चला। लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी तथा एक हाथ में ड्रिप लगने के बावजूद एक हाथ में किताब रखकर पढ़ाई की।



पूर्वी को डॉक्टर कुछ दिन और अस्पताल में रखना चाहते थे। लेकिन उन्होंने जिद करके डिस्चार्ज ले लिया। शरीर काफी कमजोर होने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी तथा 24 नंवबर को एग्जाम दिया। उनकी मेहनत रंग लाई तथा उन्होंने परीक्षा मे टॉप किया। पूर्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मनीषा गौरहार तथा डॉक्टर सुनील शर्मा को देती हैं। पूर्वी ने कहा कि परीक्षा का कोई शार्टकट नहीं होता। वे शुरु से ही हर परीक्षा में टॉप करती आई है। सिविल जज एग्जाम को पहले ही अटेम्प्ट में क्लियर कर एमपी टॉपर रहीं पूर्वी तिवारी का रविवार को शहर में सम्मान किया। 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR