Women's Day से पहले महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, रीवा में खुला पहला 'संपूर्ण महिला डाक घर'
3/7/2020 5:00:15 PM
रीवां(भूपेंद्र सिंह): महिला दिवस के से पहले रीवा संभाग में महिलाओं को एक बड़ी सौगात मिली है। भारत सरकार के आदेशानुसार रीवा के घोघर मोहल्ले में संभाग का पहला महिला डाकघर प्रारम्भ किया गया। जहां डाकघर से जुड़े महिलाओं के हर काम किए जाएंगे डाकघर में सेवाएं देने के लिए महिला स्टाफ ही रखा गया है। जिससे महिलाएं बिना झिझक व संकोच के डाकघर आ कर अपना काम करवा सके।
प्रदेश के बीस शहरो में अलग से महिला डाकघर खोले जाने है रीवा भी उनमे से एक है। यहां आज इस डाकघर का शुभारंभ संभागीय संयुक्त संचालक महिला बाल विकास उषा सिंह द्वारा किया गया। महिलाओं के लिए अलग से डाकघर खोलने के पीछे भारत सरकार की मंसा यह थी की वो महिलाएं जो सामूहिक डाकघर जाने में संकोच करती हैं वो अब आसानी से यहां आ सकती है।
साथ ही सुरक्षित व सहजता के साथ पोस्ट आफिस की सुविधाओं का लाभ उठा सकती है। क्योंकि यह डाकघर केवल महिलाओं के लिए है और यहां स्टाफ भी महिला होगी। महिला दिवस के पहले भारत सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा पृथक पोस्ट आफिस के रूप में भेंट किया।