अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, फिट इंडिया मूवमेंट रैली का आयोजन
8/19/2021 6:10:54 PM
खरगोन/बडवाह(वाजिद खान): केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में फिट इंडिया मूवमेंट रैली निकाली गई। इस अभियान के दौरान मुन्नवर अली सहायक कमांडेंट ने बताया कि आज 75वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में गृह मंत्रालय के आदेशानुसार व कमांडेंट ईला चंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में व उप कमांडेंट भारती के समर्थन में इस रैली का आयोजन किया गया है।
इसके माध्यम से हम लोगों में स्वतंत्रता दिवस के इस महान उपलक्ष की जागरूकता पैदा करने का है। इस रैली में प्रशिक्षण केंद्र के सभी अधिकारियों, बल सदस्यों व प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।