Gwalior news: प्रोफेसर के घर 1 करोड़ का सोना डकैती करने पर पांच गिरफ्तार, गाड़ी धोने वाला निकला मास्टरमाइंड

6/8/2022 4:39:13 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के MITS के प्रोफेसर के घर डकैती डालने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। प्रोफेसर के घर की गाड़ी धोने वाला ही मास्टरमाइंड निकला है। उसी ने रैकी करके झांसी के बदमाशों को पूरी जानकारी मुहैया कराई थी। बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। इस पूरी वारदात में हजीरा स्थित चार शहर के नाके का कुख्यात बदमाश मुख्य भूमिका में रहा है। पुलिस को पता चला है कि बदमाशों ने कर्जा चुकाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं डकैती की पूरी प्लानिंग शराब पार्टी के दौरान तैयार की गई थी।

PunjabKesari

1 करोड़ का सोना और 60 हजार नगद की हुई थी डकैती: पुलिस

दरअसल गोला का मंदिर स्थित पंचशील नगर में रहने वाले MITS के प्रोफेसर डॉ. शिशिर दीक्षित के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार को एक करोड़ से ज्यादा का पुश्तैनी सोना और 60 हजार रुपये का डाका डाला था। दिनदहाड़े हुई इस डकैती की घटना से पुलिस अफसर सन्न रह गए। ग्वालियर जोन के एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा, एसपी अमित सांघी खुद मौके पर पहुंचे थे। घटना की चश्मदीद महिलाओं से बात की। इसके बाद एसपी ने खुद इसकी पड़ताल की जिम्मेदारी ली।

PunjabKesari

10 नामजद आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद एसपी ने 11 टीमें बनाकर उसमें 71 पुलिसकर्मियों को शामिल किया। शहर और उसके आसपास लगभग 550 कैमरों को खंखालने के बाद पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को नामजद किया है। जिनमें से डकैती का मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बदमाशों को पकड़ने के लिए ग्वालियर पुलिस उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News