Punjab Kesari MP ads

भोपाल में डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश पुलिस ने पकड़े, नेपाली युवक गिरोह का मास्टरमाइंड..

Monday, Jun 10, 2024-07:24 PM (IST)

भोपाल। (विनीत पाठक): भोपाल में डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशो को शाहजहानाबाद पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नेपाली युवक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से पेंचकस, हथौड़ा समेत अन्य औजार बरामद हुए हैं। शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार आरोपी टीवी अस्पताल के पीछे खाली मैदान में बैठे थे। वह भारतीय स्टेट बैंक के पास पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। यह सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को मिली। गिरोह के सदस्य दीपक उर्फ बच्चू और शिव मोहे के इशारे पर वारदात करने की तैयारी कर रहे थे। धरपकड़ के लिए दो टीमें बनाई गई थी। 

PunjabKesariजिन्हें काफी मशक्कत के बाद दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती डालने की योजना बना ने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में अभिषेक मीना उर्फ बबलू से पुलिस को तलवार मिली है। इसी तरह सुजल गुरुंग उर्फ कांचा के पास से छुरा मिला। तीसरा आरोपी तौफीक खान उर्फ शूटर के कब्जे से पुलिस ने लोहे की रॉड और कटर बरामद किया तो वहीं दीपक सिंह उर्फ बच्चू के कब्जे से हथोड़ा, पेंचकस और झोला बरामद हुआ।

PunjabKesari
 पांचवां आरोपी शिव मोहे के पास से भी हथियार मिला है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नेपाली युवक भी शामिल है जो पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बतया जा रहा है। अभी पकड़े गए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, और उनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News