Bad news: दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 की मौत हो गई, 3 मासूम बच्चियां शामिल

8/15/2022 1:23:05 PM

कांकेर (लीलाधर निर्मलकर): पखांजूर बांदे क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते कच्च मकान ढहने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में दंपत्ति समेत उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। 

टीम को पहुंचने में हो रही है परेशानी 

जानकारी के मुताबिक पीव्ही 110 में बीती रात परिवार भोजन करने के बाद सो रहा था। लेकिन आधी रात तेज बारिश के कारण उनका कच्चा मकान ढह गया। जिसमे दबने से 5 की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन नदी के उफान के कारण टीम को आने में दिक्कतों का सामने करना पड़ रही है। कांकेर में बीते 48 घण्टों से भारी बारिश से समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही कई मार्ग बंद हो चुके हैं और नदी-नाले उफान पर है।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh