आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत, दो घायल

6/26/2018 3:14:24 PM

सिवनी : जिले के केवलारी तहसील में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जानकारी के मुताबिक गांव मोहगांव निवासी परिवार अपने खेतों में मक्का लगा रहे थे। इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी और सात लोगों को चपेट में लिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में चार बच्चे शामिल हैं। वहीं सभी घायलों की देखरेख और इलाज की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने ली।

 

 

rehan

This news is rehan