मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट, 5 लोग घायल

7/21/2018 12:57:20 PM

रीवा : पुराने विवाद को लेकर नईगढ़ी थाना के भीर गांव मेंदो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ही पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्ता और यादव परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों ने डंडा, रॉड से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।

जिसमें एक पक्ष से चन्द्रभान गुप्ता 55 वर्ष और उसका पुत्र मनोज गुप्ता 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अरविंद यादव 19 वर्ष तथा रामकली यादव 60 वर्ष घायल हुए हैं। गुप्ता और यादव परिवार एक ही गांव के रहने वाले हैं और पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच घरेलू मामले को लेकर कहा-सुनी हुई थी। मारपीट में जहां गुप्ता परिवार से पिता-पुत्र घायल हुए हैं वहीं यादव परिवार से मां-बेटा लहूलुहान हो गए थे। मारपीट की शिकायत दोनों पक्षों ने नईगढ़ी थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

suman

This news is suman