सिंगरौली में पांच शातिर डीजल चोर गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने से पहले पकड़े गए

2/1/2022 5:51:22 PM

सिंगरौली: पुलिस ने 5 शातिर डीजल चोरों को गिरफ्तार किया है। मोरवा थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह आरोपी मुख्य मार्ग और खदानों में घुसकर गाड़ियों से डीजल के साथ साथ कबाड़ की भी चोरी किया करते थए। पुलिस के मुताबिक यह सभी आरोपी पहले भी कई मामलों में फरार चल रहे थे। आज आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने सभी 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News