Punjab Kesari MP ads

चित्रकूट में बाढ़ का कहर, कई इलाकों में पानी ही पानी, CM मोहन यादव ने दिए राहत के निर्देश

Sunday, Aug 30, 2026-11:06 AM (IST)

चित्रकूट। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते सेमरावल और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है और लोगों के घरों में पानी भर गया है। बाढ़ के कारण कई परिवारों के घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीएम मोहन यादव ने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रही हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने सहित जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma