Video: दो दिवसीय ओंकार महोत्सव का आयोजन, हजारों श्रोताओं ने शास्त्रिय संगीत का उठाया लुत्फ

12/31/2018 3:25:21 PM

खंडवा: जिले की तीर्थनगरी में नर्मदा के तट पर रविवार से दो दिवसीय ओंकार महोत्सव का आयोजन किया गया। मां नर्मदा की विहंगम आरती के साथ भव्य सांस्कृतिक आयोजन एवं नाट्य प्रस्तुतियां हुई। देश की प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका शुभा मुद्गल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। दूसरी तरफ सीधी जिले की नाट्य मंडली द्वारा बस देवा नाटक का मंचन भी किया गया। सर्द रातों में कड़कड़ाती ठंड में हजारों श्रोता शास्त्रीय संगीत की धुन पर झूमते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले में पहली बार ओंकार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। करीब 30 वर्ष पूर्व 1988 में ओंकारेश्वर में नटराज महोत्सव का आयोजन किया जाता था। लेकिन1994 में इसे बंद कर दिया गया। खंडवा कलेक्टर विशेष गढ़पाले के प्रयासों से संस्कृति और पर्यटन विभाग की तरफ से ओंकार महोत्सव की तैयारी शुरू करते हुए नए साल में सैलानियों के लिए ओंकारेश्वर में पर्यटन के नए द्वार खोल दिए।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई कलाकार शुभा मुद्गल ने किशोर कुमार को भारत रत्न दिए जाने के अभियान पर कहा की वो सही मायने में भारत रत्न हैं।  पुरस्कार ने उनके व्यक्तित्व को कोई फर्क नही पड़ता है। इन्होने इस अवसर पर अपने गुरु पंडित रामश्रा झा जी को भी याद किया।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR