अजब-गजब! पुरुष बनना चाहती है MP की लेडी सिंघम, गृह विभाग ने दी परमिशन

12/1/2021 3:06:18 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश की महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति मिल गई है। यह प्रदेश का अपने आप में पहला मामला जिसमें राज्य शासन द्वारा sex change क़ी अनुमति दी गई है। दरअसल, महिला आरक्षक को बचपन से जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सकों ने की थी। अब तक महिला आरक्षक पुरुषों की तरह समस्त पुलिस कार्य कर रही है। उसने लिंग परिवर्तन के लिए विधिवत आवेदन, शपथ पत्र दिया था। जिसकी अनुमति आज गृहविभाग ने दे दी।



भारत सरकार के राजपत्र में 2019 में महिला से लिंग परिवर्तन की इच्छा की अधिसूचना प्रकाशित कराने के आवेदन पुलिस मुख्यालय को दिया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग से अनुमति के लिए मार्गदर्शन मांगा था। इसी के जवाब में मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि किसी भी भारतीय नागरिक को उसके धर्म या जाति पर ध्यान दिए बिना अपने स्वयं के जेंडर के चुनाव की स्वतंत्रता है। इसलिए 1 दिसंबर 2021 को महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति दी गई है।



क्या होता है ‘आइडेंटिटी डिसऑर्डर’
इंसान में ‘जेंडर’ और ‘सेक्स’ दोनों अलग चीज़ें होती हैं। ‘सेक्स’ वो है जिसके साथ वह पैदा होता है और जेंडर वो पहचान है जो समाज देता है। अगर कोई इंसान जिन प्राकृतिक अंगों से साथ पैदा हुआ है, उन्हीं के अनुरूप महसूस नहीं करता तो उसे ‘आइडेंटिटी डिसऑर्डर’ कहते हैं। ऐसे में जो लोग उस ‘सेक्स’ के साथ कम्फर्टेबल नहीं होते जिसमें वो पैदा होते हैं, ऑपरेशन करवाकर अपना लिंग परिवर्तन करवाते हैं।


कैसे होता है ऑपरेशन
यदि कोई शख्स अपना लिंग परिवर्तन करवाना चाहता है तो उसे बहुत से ऑपरेशन करवाने पड़ते हैं। ये ऑपरेशन आम ऑपेशन की तरह नहीं होते। क्योंकि अगर किसी पुरुष को महिला जैसा महसूस होता है, तो उसका ब्रेस्ट इम्प्लांट किया जाता है। साथ ही चेहरे के फ़ीचर्स बदलने के लिए भी सर्जरी की जाती है। प्राइवेट पार्ट बदलने के लिए भी सर्जरी का ही सहारा लेना पड़ता है। इस सबके बावजूद ये सारी सर्जरी पुरुष के लिंग को हटा देने भर पर खत्म नहीं होती। इसमें अंडकोषों को हटाया जाता है, लिंग के उपरी सिरे को हटाकर क्लिटॉरिस का रूप दिया जाता है। लिंग बदलने के बाद वह अपनी सेक्स लाइफ एन्जॉय कर पाए, इसके लिए पुरुष के लिंग को प्राकृतिक तौर पर वजाइना जैसा बनाया जाता है।वहीं लेज़र हेयर रिमूवल से शरीर के बाल हटवाए जाते हैं। अंत में सर्जरी से आवाज़ को हल्की या पतली किया जाता है। ऐसे ही प्रक्रिया महिला से पुरुष बनने की है।

meena

This news is Content Writer meena