पहली बार कैदियों ने भी मनाया करवाचौथ, इंदौर सेंट्रल जेल में हुआ आयोजन

10/25/2021 1:27:55 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर की सेंट्रल जेल में इन दिनों त्यौहारों के समय कई कैदियों को त्यौहार बनाने का मौका मिला है। जैसे पिछले दिनों नवरात्रि का गरबा हो या उससे पहले के आयोजन हों। इसे सबने मिल के मनाया। इसी कड़ी में जेल में पहली बार कैदियों के लिए करवा चौथ का आयोजन भी किया गया। इंदौर सेंट्रल जेल में क़ैदियों ने करवा चौथ का त्यौहार मनाया। जेल में बंद पति की पत्नी ने पूजा कर अपना व्रत खोला।

पति के साथ जेल में सज़ा भुगतने वाली पत्नियों ने करवा चौथ का व्रत रखा था। इन पति पत्नी के जोड़ों के लिए करवा चौथ की पूजा का इंतज़ाम जेल प्रशासन ने किया था साथ ही विधि विधान से पूजा की गई। वहीं जो केवल पुरूष जेल में बंद हैं उनकी पत्नियां भी घर से उनसे मिलने जेल आई थीं।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari