अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज चौहान' का पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने किया विरोध, दी चेतावनी

9/28/2019 9:10:10 AM

ग्वालियर: अपनी आने वाली फिल्म पृथ्वी राज चौहान को लेकर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार परेशानियों से घिरते नजर आ रहे हैं। वे इसमें लीड हीरो का रोल निभा रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर अब ग्वालियर जिले में पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने तथ्यों को जोड़-तोड़ कर पेश करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में भ्रामक तथ्य जोड़े गए तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा होने पर उन्होंने इसका विरोध करने की चेतावनी दी है।



मलखान सिंह की चेतावनी
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म इस फिल्म को लेकर पहले करणी सेना ने धमकी दी थी। अब पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार को चेताया है। मलखान सिंह ने यह कहते हुए फिल्म का विरोध किया है कि  फिल्मकार पैसा कमाने के चक्कर में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं। ऐसे में इतिहास के साथ खिलवाड़ होता है। ऐसी गलती मान्य नहीं होंगी। 



लोगों में पृध्वीराज चौहान के प्रति गहरी आस्था और सम्मान 
उनका कहना है कि पृथ्वीराज चौहान को लेकर देशभर में गहरी आस्था और सम्मान है। उनको लेकर फिल्म में भ्रामक तथ्य जोड़े गए तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मलखान ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो सड़क से लेकर कानून के रास्ते विरोध और संघर्ष करेंगे। 



दहशत का दूसरा नाम थे मलखान
मलखान सिंह भिंड जिले के रहने वाले हैं। वे 1970 के दशक में उनका नाम काफी मशहूर था उनके नाम की एरिया में दहशत होती थी। उस दौर में मलखान सिंह एमपी, यूपी और राजस्थान में पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। दर्जनों मुठभेड़ के बाद भी पुलिस मलखान सिंह का एनकाउंटर नहीं कर पाई और न ही उन्हें पकड़ ही सकी। इसके बाद 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने मलखान ने अपनी गैंग के साथ आत्मसमर्पण किया था। उस दौरान मलखान पर हत्या और अपहरण के कई मामले दर्ज थे। समर्पण के बाद कुछ समय जेल में रहे मलखान सिंह अब सामाजिक जीवन बिता रहे हैं। पूर्व दस्यु सरदार मलखान सिंह ने बताया कि वो डकैत नहीं बागी थे। उस समय की परिस्थितियों और न्याय न मिलने के कारण वो बागी बने थे। 

meena

This news is Edited By meena