पूर्व विधायक को मिली बगावत की सज़ा, BJP से किया निष्कासित

5/6/2019 6:18:18 PM

भोपाल: एमपी की खजुराहो लोकसभा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी ने वीडी शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन पार्टी से बगावत कर पूर्व विधायक ने इस्तीफा देने का बाद निर्लदीय चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने पूर्व विधायक गिरीराज किशोर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। सोमवार को इस संबंध में पार्टी द्वारा पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। 
 


 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को लिखा था पत्र
दरअसल, कटनी से पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार (राजू पोद्दार) ने 15 अप्रैल को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया  था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को इस आशय का पत्र उन्होंने लिखा था।
 

उन्होंने पत्र में लिखा था कि खजुराहो लोकसभा के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से आहत और क्षुब्ध हूं। भाजपा संगठन द्वारा दिए गए समस्त पद और दायित्व से स्वयं को तत्काल प्रभाव से पृथक करता हूं। गिरिराज किशोर ने वीडी शर्मा को बाहरी उम्मीदवार बताया था। पोद्दार कटनी की मुड़वारा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। पोद्दार के अलावा पूर्व विधायक व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह ने भी वीडी शर्मा को टिकट दिए जाने पर इसे खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लिए काला दिवस बताया था। 

suman

This news is suman