BJP के पूर्व मंत्री बद्रीलाल गिरफ्तार, राजगढ़ कलेक्टर पर की थी अभद्र टिप्पणी

1/25/2020 10:11:36 AM

भोपाल: राजगढ़ कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा के पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ब्यावरा के एसडीएम संदीप अष्ठाना की शिकायत के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दरअसल, बद्रीलाल यादव ने राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता पर ब्यावरा में सभा को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा, 'मेरी बात को गलत मत समझना लेकिन एक बात मेरे मन मे आई इसलिए बोल रहा हूं। कलेक्टर कांग्रेसियों को गोद में बैठाकर दूध पिलाती हैं और बीजेपी वालों को चांटा मारती हैं।' बद्रीलाल यादव के इस बयान पर कांग्रेस सहित कई संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

हालांकि पूर्व मंत्री ने इस संबध में माफी भी मांग ली थी लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर माफी मांगने की बजाय कहा था कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। जबकि उनके वीडियो में वे साफ तौर पर सुनाई दे रहे थे कि कैसे उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ बेहद अशोभनिय भाषा का प्रयोग किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

meena

This news is Edited By meena