पूर्व भाजपा विधायक रमेशचंद्र सिंह राठौर का निधन

9/26/2018 11:40:49 AM

धार: पूर्व भाजपा विधायक रमेशचंद्र सिंह राठौर गट्टू का मंगलवार की रात 8 बजे निधन हो गया। वे 91 साल के थे औऱ काफी समय से बीमार चल रहे थे। रमेशचंद्र गट्टू धार जिले की बदनावर विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके हैं। वे पहली बार 1985 में व दूसरी बार 1993 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वे पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे चुके हैं।

रमेशचंद्र एक ईमानदार छवी के नेता माने जाते थे। उनके देहांत हो जाने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह उनके निवास स्थान से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी एवं उनका अंतिम संस्कार उनकी कृषि भूमि में किया जाएगा। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar