देवास पहुंचे कमलनाथ ने कहा,- मध्य प्रदेश का पटरी पर लाना है

2/1/2022 4:01:45 PM

देवास (एहतेशाम कुरेशी): मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व CM कमलनाथ देवास पहुंचे। यहां नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने माता टेकरी, तुलजा भवानी और माता चामुंडा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। कलमनाथ ने भोपाल रोड़ स्थित एक निजी गार्डन से घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत की। पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाये जाने वाले इस अभियान की शुरुआत देवास से होने जा रही है


सज्जन सिंह वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद

देवास के माता टेकरी पर दर्शन के बाद कमलनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत कर रही है। बहुत सारे लोग कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं। उस घर में प्रवेश कर रहे हैं, जिस घर की संस्कृति है, कांग्रेस का घर है ।

माता टेकरी पर माता के दरबार में दर्शन के बाद कमलनाथ ने बताया कि आज मैंने प्रार्थना की है और आशीर्वाद मांगा है कि मध्य प्रदेश सही पटरी पर लाएं। एसपी का भविष्य सुरक्षित रहे, हमारे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहे। हमारे पीड़ित किसान के चेहरों पर फिर से मुस्कुराहट करता रहे। जब मीडिया से कमलनाथ से पूछा क्या मध्य प्रदेश अभी पटरी पर नहीं है जिस पर कमलनाथ ने सवाल को टाल दिया।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News