इंदौर में डॉक्टर की मौत पर पूर्व CM ने जताया शोक, कहा-ऐसे कर्मवीर योद्धा को नमन

4/10/2020 5:34:04 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में आज एक और चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश कोरोना की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में हुई डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने डॉक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदौर में कोरोना से जंग लड़ते हुए आज एक और चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश चौहान की दुःखद मृत्यु की जानकारी मिली। ऐसे कर्मवीर योद्धा को भी नमन। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान प्रदान करे। हम सब मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करे।

आपको बता दे कि, इंदौर में आज ब्रह्मबाग कालोनी में कई दिनों से डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान अपने प्रायवेट क्लिनिक में क्षेत्र के रहवासियों का इलाज कर रहे थे। इस दौरान वे कोरोना संक्रमित हो गए। सबसे पहले उन्हें सुयश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। लगातार इलाज के बाद भी डॉक्टर के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था और उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती चली गई। डॉक्टर चौहान को बाद में अरविन्दो अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर आज उपचार के दौरान उनकी मौत गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्यां 24 हो गई है जिनमें से दो लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टर ही है।

meena

This news is Edited By meena