कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, पूर्व CM के बेटे दीपक जोशी भाजपा में करेंगे वापसी

3/11/2024 1:30:21 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी घर वापसी कर सकते हैं।  दीपक जोशी ने कहा कि मैं बीजेपी के संपर्क में हूं और जल्द ही इसमें शामिल हो सकता हूं। दीपक जोशी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा था।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान नाराजगी के चलते भाजपा छोड़ दी थी। वे देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन वहां बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मनोज चौधरी को दावेदार घोषित किया था। इससे नाराज होकर दीपक जोशी ने कांग्रेस में चले गए थे। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर खातेगांव से चुनाव लड़ा लेकिन वहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का मन बनाया है।

meena

This news is Content Writer meena