पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम BJP विधायकों को खाने पर बुलाया
3/20/2020 1:44:20 PM
भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफा देने के बाद बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बीजेपी विधायकों को आज शाम को खाने पर बुलाया है।
वहीं आज शाम को खाने के बाद शिवराज अपने सभी विधायकों से बदले घटनाक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। जिसमें कई संभावनाएं हैं। वह सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। इसके लिए सभी विधायकों को एकजुट करके रखना सबसे बड़ी चुनौती होगा। यही वजह है कि उन्होंने सभी विधायकों को आज शाम को खाने पर बुलाया है।