पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने मंडल अध्यक्ष की स्वर्गीय माता को दी श्रद्धांजलि
11/11/2019 7:28:24 PM
सीहोर: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने मंडल अध्यक्ष लखन यादव की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सरजू बाई को श्रद्धांजलि दी। दिनांक 03 नवम्बर को नसरुल्लागंज मंडल अध्यक्ष लखन यादव की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सरजू बाई का 90 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया था।
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा के साथ कई बीजेपी नेता लखन यादव के निज निवासी बालागाव पहुंचे जहां उन्होंने पुष्पमाला अर्पित कर माताजी स्वर्गीय श्रीमती सरजू बाई को श्रद्धांजलि दी। वहीं इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व सीएम ने शोक संतृप्त परिवार को ढांडस बधाया ओर अपनी संवेदनाएं वयक्त की हैं।