पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान को खतरा, मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

12/26/2018 10:31:17 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है। आमतौर पर जेड प्लस सुरक्षा मुख्यमंत्री को मिलती है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा, जब पूर्व मुख्यमंत्री को भी जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है।

इसलिए दी जा रही जेड प्लस सुरक्षा
दरअसल, 31 अक्टूबर 2016 को राजधानी भोपाल में जेल से 8 विचाराधीन सिमी कैदी जेल से भाग गए थे। इन पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप थे। पुलिस ने इन आठों कैदियों को राजधानी से 40 किमी दूर ईंटखेड़ी के पास एनकाउंटर में मार गिराया था। यह कार्रवाई शिवराज के सीएम रहते हुए हुई थी। अब वह पद पर नहीं है लिहाजा गृह मंत्रालय ने सिमी संगठन द्वारा बदला लेने की संभावना जताई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक शिवराज को प्रतिबंधित संगठन सिमी से खतरा है, इसलिए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। 

इन्हें दी जाती है जेड प्लस सुरक्षा
भारत में बड़े नेताओं और अधिकारियों को सुरक्षा के लिए सिक्योर्टी दी जाती है। खतरों को देखते हुए सरकार जेड प्लस, जेड, वाई या एक्स कैटगरी की सुरक्षा देने का फैसला करती है। इस तरह की सुरक्षा पाने वालों में खिलाड़ी और एक्टर भी होते है। देश में दिग्गज नेताओं, बड़े अधिकारियों और ख़ास शख्सियतों को सरकार की तरफ़ से अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाती है और इसका फैसला केंद्र सरकार करती है। जेड प्लस कैटगरी में 36 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। 10 एसपीजी और एनएसजी कमांडो होते है और बाकी पुलिस होते है। सिक्योरिटी के पहले घेरे में एनएसजी के कमांडो होते है, जबकि दूसरे लेयर में एसपीजी के अधिकारी होते हैं।

 

suman

This news is suman