Punjab Kesari MP ads

पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश अध्यक्ष CM भी बन सकते हैं, अच्छा काम करें, लोगों के बीच जाएं

Friday, May 22, 2026-07:30 PM (IST)

(अंबिकापुर):  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दीपक बैज की सलाह पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जवाब दिया है। दीपक बैज के इस बयान पर सिंहदेव ने भी अपनी बात बोली है। टीएस सिंह ने कहा कि पता नहीं क्या सोचकर दीपक भाई ने ऐसा बोला होगा, लेकिन वे हमारे अध्यक्ष हैं, उनसे मेरे अच्छे संबंध रहे हैं। उनका कहना है कि  युवाओं को मौका मिलना चाहिए, ठीक है लेकिन मैं भी अपने आप में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करता हूं।

दीपक बैज छतीसगढ़ के सीएम भी बन सकते हैं-सिंहदेव

टीएस सिंहदेव ने कहा कि दीपक बैज उनके साथी हैं और ऐसी सलाह पार्टी के लोग देते रहते हैं, कल को दीपक बैज छतीसगढ़ के सीएम भी बन सकते हैं,इसलिए हम तो कहेंगे कि अच्छा काम करें, लोगों के बीच में जाएं । टीएस सिंहदेव (TS Singh Dev) ने कहा कि दीपक बैज ने खुद को उन्होंने युवा बताया,  कल को वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझे लगता है कि वे दीपक बैज  मेरे लिए भी संकेत दे रहे हैं कि जिनके पास युवाओं वाली ऊर्जा है, उन्हें मौका मिलता रहेगा। पहली जवाबदारी हर कांग्रेसी की यह है कि अपने कार्यक्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करें। वहां के लिए सबसे पहले काम करें। अभी मैं वहीं कर रहा हूं। अपने प्रदेश के बाद दूसरी दिल्ली या अन्य जगह की देखें।

सरगुजा में मुझे किसी से पूछने की जरूरत नहीं

TS सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल कह रहे थे कि कोई दौरे पर नहीं जाएगा तो कहेंगे कि नहीं जा रहा है। यदि कोई जा रहा है तो कहेंगे कि क्यों जा रहा है। मैं पार्टी का काम निभा रहा हूं। सरगुजा में मुझे किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, मैं कहीं भी जा सकता हूं।

टीएस सिंहदेव  ने कहा कि वो खुद चुनाव हारें हैं, लेकिन बड़े लीडर्स भी चुनाव हारे हैं, अपने जिले की भी सारी सीटें कांग्रेस हारी है, लोकसभा की सीटें भी हारें है, पहली जवाबदारी हर कांग्रेसी की है। इसलिए वो पहले अपने कार्यक्षेत्र में काम करें। सरगुजा में काम करने के लिए मुझे किसी को पूछने की जरुरत नहीं है दीपक भाई ने हमें सलाह दी है तो ठीक है।

दीपक बैज ने सिंहदेव को लेकर क्या बोला था?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दावेदारी जताई थी। इसको लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सिंहदेव को दिल्ली में जाकर काम करने की सलाह दी। बैज ने कहा था  कि यहां युवा काम कर रहे हैं और युवाओं को मौका भी मिलना चाहिए।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी  बेहतर काम कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News