पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन

5/15/2019 11:26:51 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह की पत्नी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया की मां सरोज सिंह का निधन हो गया। एक लंबी बीमारी के बाद आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। उनकी मौत के बाद प्रदेश में शोक की लहर है।



जानकारी के अनुसार अजय सिंह की मां सरोज सिंह ने आज दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने उनके निधन की जानकारी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अजय मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उनके पिता स्व अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदार पद पर रहे। 2011 में उनका निधन हो गया,  उन्हें गांधी परिवार का विश्वसनीय नेता माना जाता था। सरोज सिंह के निधन पर प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR