पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने चुनाव परिणाम के नतीजे पर उठाए सवाल, कह दी यह बड़ी बात

12/5/2023 6:40:59 PM

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह का कहना है कि ईवीएम हैक करके परिणाम बदले गए छोटे राज्यों में हैक नहीं करते ताकि जनता यह बात समझती रहे कि ईवीएम से बहुत ईमानदारी है। भाजपा चुनाव जीतने के बाद लाड़ली बहना योजना का बहाना बना रही है। हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में बहुत मेहनत की है।

 

हमसे कई लोग कह रहे थे कि इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है अधिकारी बधाई दे रहे थे कर्मचारी बधाई दे रहे थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि जनता रो रही है और भाजपा खुशियां मना रही है इसी तरह उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सपा की लहर थी लेकिन वहां भी भाजपा पार्टी ने सरकार बना ली विपक्ष को ईवीएम पर भरोसा नहीं है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma