सोनिया गांधी से मिले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्र में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

7/15/2021 3:43:42 PM

नई दिल्ली: कांग्रेस में बड़े बदलाव की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास 10 जनपथ पहुंचे हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान वहां मौजूद रहीं। माना कमलनाथ को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्हें कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

कमल नाथ गांधी परिवार के काफी करीबी हैं और पहले भी पार्टी में काफी बड़े पदों पर रहे हैं। हाल में वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी। अहमद पटेल के निधन के बाद कमल नाथ पार्टी के कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में शामिल रहे। पिछले कुछ दिनों से लगातार वे दिल्ली में ही थे।

meena

This news is Content Writer meena