पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना सैकड़ो समर्थकों के साथ भोपाल हुए रवाना, आज थामेंगे भाजपा का दामन!

4/5/2024 12:11:14 PM

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मनाने के बाद भी पूर्व मंत्री और कमलनाथ के सबसे विश्वास पात्र माने जाने वाले दीपक सक्सेना का मन नहीं बदला। दीपक सक्सेना अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दीपक सक्सेना भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं। दीपक सक्सेना के छोटे बेटे अजय सक्सेना ने पहले ही भाजपा ज्वाइन कर ली है। 

आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2 अप्रैल को रोहना जाकर दीपक सक्सेना से मुलाकात की थी। इसके बाद लोगों का मानना था कि दीपक सक्सेना कमलनाथ का साथ नहीं छोड़ेंगे। लेकिन कमलनाथ की समझाइश काम नही आई दीपक सक्सेना अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें की कमलनाथ के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma