पूर्व राज्यमंत्री के बिगड़े बोल- कमलनाथ का जाना तय है, अस्पताल जाएगा या तो दूसरी जगह

3/15/2019 11:33:01 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। नेताओं के बोल भी बिगड़े बोल भी सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा में भाजपा विजय संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के मंच पर बोलते हुए अचानक पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के बोल बिगड़ गए। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए विवादित टिपण्णी कर दी। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।



कमलनाथ का जाना तो तय है- पूर्व राज्यमंत्री
पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कहा कि, 'अब कमलनाथ का जाना तय है या तो अस्पताल में जाएगा या तो दूसरी जगह। इसे कोई भगवान भी नहीं बचा सकता है।' भाजपा नेता ने कहा 'समस्त बड़े नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिलकर कमलनाथ को जहर पिला दिया है। अब कुछ दिन बाद इसको अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा, इसकी सारे आंतड़े खराब हो गई हैं। अब कमलनाथ का जाना तय है।'
 

पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव अपने विवादित बयानों को लेकर ही चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनके बयान से सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस उनके इस बयान पर आक्रामक हो गई है।  वहीं भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। इससे पहले पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने भी राजगढ़ में कमलनाथ की जाति को लेकर आपत्तिजनक टिपण्णी की थी। 
 

 

suman

This news is suman