सिंधिया को काले झंडे दिखाने पर कांग्रेसियों-भाजपाईयों में झड़प, पूर्व मंत्री राजेश मूणत गिरफ्तार

2/5/2022 7:18:19 PM

रायपुर: रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने का प्रयास किया जा रहा था। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस व बीजेपी कार्यकर्ताओं की जमकर बहस हुई। इसी बात से पूर्व मंत्री राजेश मूणत भड़क गए और उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करके विधानसभा थाना ले जाया गया। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।

PunjabKesari

भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों पर कार्रवाई नहीं होने से भड़के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एएसपी सिटी को जमकर लताड़ा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News