MP में कोरोना का कहर, कांग्रेस नेता की भाभी का कोविड-19 से निधन, परिवार के 4 और लोग पॉजिटिव

7/5/2020 5:38:08 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कहर से कई राजनेता भी अछूते नहीं है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की भाभी का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज अरबिंदो अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, इनमें से चार और सदस्य पॉजिटिव आए हैं। जबकि बाकी सदस्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री की भाभी की हालत बिगड़ी तो उन्हें अरबिंदों अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार के दूसरे सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज भी अस्पताल में जारी है। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि इंदौर जिले में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि निगेटिव की संख्या 1238 थी। कल 1271 सैंपल टेस्ट किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने बताया कि अब तक इंदौर जिले में 91459 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं । जिनमें से अब तक 4833 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना के संक्रमण की वजह से अब तक 244 लोगों की जाने जा चुकी है। जिले में अब 817 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अभी भी उपचार चल रहा है। जबकि विभिन्न क्वारनटाईन सेंटरों से 4594 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। इंदौर जिले का रिकवरी रेट 78.04  प्रतिशत हो गया है जबकि जिले का डेथ रेट 5.04 प्रतिशत है। 


PunjabKesari

वहीं भोपाल में में तीसरी बार एक दिन में सबसे ज्यादा 74 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शनिवार को 185 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या में 14 हजार 604 हो गई है। अब तक 598 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News