पूर्व मंत्री ने सिंधिया और भाजपा विधायक की गुटबाजी पर कसा तंज, बोले- ऐसे एलिमेंट जो कहीं भी जाए खुरापात करते हैं
Thursday, Mar 27, 2025-08:22 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह यादव अपने दौरे पर भितरवार पहुंचे जहां उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसी बीच पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने मीडिया से भी चर्चा की। इस उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व वर्तमान भितरवार भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ का बिना नाम लिए इशारे ही इशारे में तंज कसा। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने बताया भाजपा हमेशा केंडर बेस पार्टी रही है। पार्टी में कुछ ऐसे एलिमेंट पहुंच गए हैं जो जहां भी रहे हैं जिस दल में रहे, वहां कुछ ना कुछ खुरापात करते रहते हैं। उसी का परिणाम है कि ग्वालियर चंबल संभाग के साथ-साथ समूचे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गुट के रूप में बड़ा विस्फोट का रूप लेगा।
वहीं पर लाखन सिंह ने कहा जिस नेता के लीडर की सोच यदि ठीक नहीं है तो मुझे लगता है उनके वर्करों की भी सोच ठीक होना संभव नहीं है। सीमा लांघने की जहां तक बात है तो उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने संज्ञान लिया होगा वो इस पर विचार करेंगे। ये उनकी पार्टी का इश्यू है। मैं इस पर ज्यादा कमेंट नहीं करना चाहता।
वही भितरवार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर कहा जब मैं 15 साल से विधायक था। कुछ समय मंत्री भी रहा जब मैं अभी के वर्तमान विधायक को आप लोगों के चैनल के माध्यम से सुनता था कि बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन हो रहा है अब विधायक जी बताएं कितना उत्खनन उनके क्षेत्र में हो रहा है और यह रेत का ही उत्खनन नहीं है यह पब्लिक के बीच से भी उत्खनन हो रहा है। सरकारी कार्यालयों में नंगा नाच हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ग्वालियर ही नहीं प्रदेश ही नहीं पूरे देश में समूचे देश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
आए दिन देश में व्यापारी आत्महत्याएं कर रहे हैं। तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है बिना पैसे के आम जनता का कोई काम नहीं हो रहा आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, वहीं उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस बहुत मजबूत है। प्रदेश में हमारे प्रदेश अध्यक्ष जनता की आवाज को अच्छे तरीके से सरकार को जगाने से लेकर भ्रष्टाचार को लेकर भी लगातार उजागर करते रहते हैं, बहुत जल्द कांग्रेस प्रदेश में एक बड़ी टीम के रूप में जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर अन्य संगठनों पर प्रतिनियुक्ति करने जा रही है।