पूर्व विधायक जीतू जिराती हुए हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

6/14/2020 1:40:46 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती एक हादसे का शिकार हो गए। इसमें वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें इंदौर के यूनिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उनका हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक जीतू जिराती मांडू में अपने दोस्त के पिता की पुण्य तिथि में शामिल होने गए थे। इस दौरान पैर सिलिप होने से वे गिर पड़े और उनके कुल्हे की हड्डी टूट गई। बता दें कि जीतू जिराती हाटपिपल्या विधानसभा के प्रभारी है।

 

meena

This news is Edited By meena